फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जनता के साथ दुव्र्यवहार की शिकायत मिली तो खैर नहीं

जनता के साथ दुव्र्यवहार की शिकायत मिली तो खैर नहीं

Sat, 13 Oct 2018 11:21 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
जनता के साथ दुव्र्यवहार की शिकायत मिली तो खैर नहीं
चंपावत। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने मातहत अधिकारियों को जनता के साथ शिष्ट व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। शनिवार को पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि यदि जनता के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें मिलती तो संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर समाधान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस यातायात नियम तोड़ने वालों से भी मधुर व्यवहार से पेश आते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने नशा, छेड़छाड़ आदि अपराधों पर नियंत्रण रखने के लिए स्कूलों में काउंसिलिंग करने और बच्चों को अपराधों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करने, साइबर अपराधों से निपटने के निर्देश दिए। इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक ने माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बैठक में क्षेत्राधिकारी राजन सिंह रौतेला, प्रतिसार निरीक्षक रतनमणी पांडेय, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, अभिसूचना निरीक्षक अमर सिंह गुंज्याल, राजेश पांडेय, मनीष खत्री, जसवीर चौहान, विद्याधर जोशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 13 सीपीटी 14 पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed