फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जिला अस्पताल में अब हो सकेंगे ऑपरेशन

जिला अस्पताल में अब हो सकेंगे ऑपरेशन

Mon, 01 Oct 2018 11:13 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में अब हो सकेंगे ऑपरेशन
चंपावत। जिला अस्पताल में निश्चेतक की तैनाती होने से अब ऑपरेशन शुरू हो सकेंगे। सर्जन होने के बावजूद निश्चेतक नहीं होने से अबतक सिर्फ मामूली ऑपरेशन ही होते थे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में निश्चेतक डॉ. वेंकटेश द्विवेदी ने सोमवार को ज्वाइन कर लिया है। गदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. द्विवेदी के चार जुलाई को जिला अस्पताल स्थानांतरण के आदेश हुए थे। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने पिछले सप्ताह डॉक्टरों की कमी के मामले को स्वास्थ्य महानिदेशक के सम्मुख उठाया था।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी का कहना है कि जिला अस्पताल में अब ज्यादातर ऑपरेशन की सुविधा मिल सकेगी। अस्पताल में रिक्त गायनाकोलोजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) के पद पर तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों से आग्रह किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपावत को मिले फिजिशियन
चंपावत। चंपावत जिला अस्पताल में लंबे अंतराल के बाद फिजीशियन की तैनाती हुई है। सोमवार को डॉक्टर अजय कुमार ने यहां कार्यभार ग्रहण किया। उन्हें तीन साल के बांड में यहां भेजा गया है। तैनाती से लोगों को मधुमेह, ह्दयरोग सहित कई गंभीर बीमारियों में असरकारक चिकित्सकीय परामर्श मिल सकेगा। इसी के साथ अब जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, अस्थि रोग, दंत, नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed