{"_id":"5b521ff94f1c1b27618b5e4e","slug":"171532108793-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए जागरूकता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए जागरूकता जरूरी
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम (पीसीपीएनडीटी) की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में कन्या भू्रण हत्या पर रोकथाम के लिए जन जागरूकता को जरूरी बताया।
सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा कि कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम एक बड़ी चुनौती है। पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जन जागरूकता से ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। सीएमओ ने कहा कि व्यापक रणनीति बनाकर जिले में ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी होगी, जो लोग अल्ट्रा साउंड केंद्रों की आड़ में लिंग परीक्षण करते है।
उन्होंने कहा कि दवा विक्रेताओं को भी सचेत करना होगा कि बिना डाक्टरों के लिखित पर्चे के आधार पर गर्भ समापन की दवाओं की बिक्री न की जाए। ऐसा न करने पर विक्रेताओं के खिलाफ भी रणनीति बनाकर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में सभी अल्ट्रा साउंड केंद्रों में एक्टिव ट्रेकर डिवाइस लगाई जाएगी, जो लिंग परीक्षण की रोकथाम के लिए कारगर साबित होगी। बैठक में एसीएमओ डॉ.रश्मि पंत, रेडियोलाजिस्ट डॉ. हरीश त्रिपाठी, परामर्शदाता निर्भया सैल मीनू पंत त्रिपाठी, सामाजिक कार्यकर्ता श्याम नारायण पांडेय, जीवन बगौली आदि मौजूद रहे।