{"_id":"5afb25614f1c1bda408b59e4","slug":"171526408545-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित शिक्षक के लिए धन जुटाने की मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित शिक्षक के लिए धन जुटाने की मुहिम
Updated Tue, 15 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। राजकीय महाविद्यालय के रमेश चंद्र सुतेड़ी और नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के संयोजक जीआईसी सिप्टी के शिक्षक सामश्रवा आर्य ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित शिक्षक के लिए धन जुटाने की मुहिम चला रहे हैं। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धूरा में कार्यरत शिक्षक राजेंद्र जोशी पिछले तीन माह से ब्रेन ट्यूमर की गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। उनका दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उपचार चल रहा है।
उपचार में जिसमें प्रतिदिन 35 हजार रुपये से अधिक का खर्च होने के कारण उनके परिवार की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई है। उनकी सारी जमा पूंजी इलाज में खर्च हो चुकी है। इलाज के लिए बड़े खर्च को पूरा करने के लिए रमेश चंद्र सुतेड़ी और सामश्रवा आर्य ने धन जुटाने की मुहिम की शुरूआत स्वयं के साथ करते हुए सोशल मीडिया, गोलज्यू महोत्सव में जनसमुदाय, चंपावत के व्यापारियों और शिक्षक वर्ग से सहयोग राशि एकत्र की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस मुहिम में समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। एबीसी आल्मामैटर के प्रबंधक मदन सिंह महर ने अभियान की सराहना करते हुए पांच हजार रुपये की धनराशि का चेक भेंट किया है। उन्होंने बताया कि अब तक पचास हजार रुपये की धनराशि एकत्र कर शिक्षक राजेंद्र जोशी की पत्नी के खाते में जमा करा दिए हैं।