फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   तीन दिन के अवकाश के बाद खुले बैंकों में उमड़ी भीड़

तीन दिन के अवकाश के बाद खुले बैंकों में उमड़ी भीड़

Tue, 01 May 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन के अवकाश के बाद खुले बैंकों में उमड़ी भीड़
चंपावत। जिला मुख्यालय में तीन दिन के अवकाश के बाद खुले बैंकों में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बैंक खुलने से पहले ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। एटीएम मशीनों में नगदी नहीं होने के कारण कैश निकालने के लिए लोगों को घंटों कतार में खड़ा होना पड़ा। भीड़ ज्यादा होने के कारण लोगों के साथ बैंक कर्मियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बैंक खुलने के कारण लोगों को एटीएम से कैश निकलने की उम्मीद थी, लेकिन एटीएम में कैश नहीं होने से निराशा हाथ लगी। एसबीआई प्रबंधक एनआर जौहरी ने बताया कि चेस्ट में अब सीमित राशि ही बच पाई है। इसके कारण एटीएम में कैश कम डाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि चेस्ट में नगदी खत्म होने की जानकारी पहले ही रिजर्व बैंक को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed