फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बीसूका में डी एवं सी श्रेणी पर मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि

बीसूका में डी एवं सी श्रेणी पर मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि

Mon, 12 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
बीसूका में डी एवं सी श्रेणी पर मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि
चंपावत। जिला योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में सीडीओ एसएस बिष्ट ने कहा है कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम मेें डी एवं सी श्रेणी प्राप्त करने वाले विभागों अधिकारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करने के साथ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने राजकीय सिंचाई, लघु सिंचाई, प्रधानमंत्री आवास योजना, बाल प्रतिरक्षण एवं टीकाकरण और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मार्च माह के अंतिम सप्ताह तक बीस सूत्रीय कार्यक्रम में ए श्रेणी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला सभागार में सोमवार को हुई बैठक में सीडीओ ने जिला योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को समय-समय पर क्षेत्र में हो रहे कार्यों का स्वयं निरीक्षण करने, ठेकेदार के भरोसे कार्यों को न छोड़ने, कार्यों में पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। बैठक बताया गया कि जिला योजना में पर्यटन, सेवायोजन, संस्कृति, खादी ग्रामोद्योग, लघु उद्योग, सहकारिता, दुग्ध, मत्स्य, अनुसूचित जाति कल्याण, माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षा, विकास खंडों को अनुदान, आयुर्वेदिक, नलकूप और उरेडा द्वारा पूर्ण बजट खर्च किया गया है। इस मौके पर 95 प्रतिशत व्यय करने वाले विभागों को 20 मार्च तक पूर्ण व्यय करने के लिए निर्देशित किया गया। 90 प्रतिशत से कम व्यय करने वाले विभागों को फटकार लगाई गई।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि जिला योजना में जिला स्तर से विभिन्न विभागों को आवंटित 29.18 करोड़ की धनराशि में से फरवरी माह के अंतिम सप्ताह तक 91.09 प्रतिशत व्यय कर किया गया है। बैठक में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ.एमएस बोरा, सीवीओ डॉ.बीएस जंगपांगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ.निर्मल बसेड़ा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed