{"_id":"596ba7384f1c1bb5018b46ff","slug":"171500227384-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिशु वाटिका के बच्चों ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिशु वाटिका के बच्चों ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। पंकज शर्मा सरस्वती शिशु वाटिका के बच्चों ने पर्यावरण बचाओ वृक्ष लगाओ जन जागरूकता रैली निकाली। इससे पूर्व बच्चों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर लगाए गए पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। विद्या भारती की योजना के तहत 15 जुलाई से 21 जुलाई तक मनाए जा रहे हरेला सप्ताह के अंतर्गत शिशु वाटिका के बच्चों ने प्रधानाचार्या शांति भट्ट के नेतृत्व में शहर में रैली निकाली।
रैली के आयोजन में आचार्या पार्वती खर्कवाल, रेखा पांडेय, चंद्रकला गड़कोटी, हीरा जुकरिया, कृष्णा गुप्ता, हरीश चंद्र पंत आदि ने सहयोग दिया। बनबसा में शहीद उत्तम चंद सरस्वती विद्यामंदिर के छात्र छात्राओं ने हरेला पर्व के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य माधवानंद भट्ट ने किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों के अलावा आचार्य भुवन जोशी, लक्ष्मण सावंत, देवेंद्र कापड़ी, कुसुम चंद, विनीता मुरारी, शांति रावत आदि उपस्थित थे।