फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   171 vehicles were challaned for violating traffic rules.

Champawat News: यातायात नियम तोड़ने वाले 171 वाहनों का चालान

Sat, 18 Oct 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 18 Oct 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
171 vehicles were challaned for violating traffic rules.
टनकपुर (चंपावत)। त्योहार को देखते हुए सड़क हादसे पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग चेकिंग अभियान चला रहा है। एआरटो प्रवर्तन मनोज बगोरिया के नेतृत्व में टीम ने 17 से 25 अक्तूबर तक जिले भर में अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए 171 वाहनों के चालान किए हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ ने बताया कि लोहाघाट, चंपावत, टनकपुर, बनबसा क्षेत्र में अभियान चलाया गया। टीम ने बिना हेलमेट 88, बिना सीट बेल्ट 20, ओवर स्पीडिंग 24, ओवरलोडिंग मालवाहक वाहन, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना परमिट दो-दो वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा ओवरलोड, मोबाइल फोन पर बात करते वाहन चलाने पर तीन- तीन वाहनों के चालान किए। इसके अलावा बिना एचएसआरपी, टैक्स, गलत दिशा में वाहन संचालन सहित अन्य मामलों में वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई। वहां पर टीटीओ प्रमोद चौधरी, टीएसआई आनंद सिंह बिष्ट, कांस्टेबल सोनिया नेगी, महेंद्र पाल, नीरज कुमार, किशन कुमार, निशा जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed