फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बीच रास्ते पांच घंटे फंसे रहे रोडवेज बस के 43 यात्री

बीच रास्ते पांच घंटे फंसे रहे रोडवेज बस के 43 यात्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
बीच रास्ते पांच घंटे फंसे रहे रोडवेज बस के 43 यात्री
चंपावत। टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज बस के 43 यात्रियों को सोमवार को पांच घंटे से अधिक वक्त तक परेशानी झेलनी पड़ी। पिथौरागढ़ डिपो की रोडवेज बस में आई खराबी से मुसाफिर चंपावत से दस किलोमीटर पूर्व बनलेख में फंसे रहे। बस की वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं हुई। उन्हें किराया वापस पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मुसाफिरों ने सांकेतिक प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज बस (यूके 07पीए/1933) सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे चंपावत से दस किमी दूर बनलेख में खराब हो गई। खामी को दूर करने का चालक और परिचालक ने प्रयास किया लेकिन काफी मशक्कत के बाद बस की खामी दूर नहीं हो सकी। बस की स्टैप्नी के पंक्चर होने के साथ ही बस में पाना आदि औजार भी नहीं थे।
विज्ञापन

यात्रियों के लिए आगे के सफर का कोई वैकल्पिक इंतजाम भी नहीं किया गया। यात्रियों को किराये की रकम को पाने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ी। चालक प्रयाग सिंह और परिचालक बिजेंद्र पाल ने बताया कि बस में कुल 43 यात्री थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पांच घंटे बाद 12.30 बजे यात्रियों को किराया वापस मिल सका। रमेश सिंह रावत, फोरमैन, परिवहन निगम, पिथौरागढ़ ने बताया रोडवेज बस में क्या खामी थी इसका पता लगाया जा रहा है। बस की स्टैपनी का पंक्चर होना और टायर को खोलने वाले उपकरण नहीं होना गंभीर विषय है। लोहाघाट डिपो से भी मदद मांगी गई थी। पूरे मामले की पड़ताल कर जरूरी कार्यवाही की जाएगी।


रोडवेज ने नहीं किया वैकल्पिक इंतजाम
खराब बस के यात्रियों को पिथौरागढ़ से आगे जाना था। इसके लिए उन्हें दूसरे वाहन लेने थे। यात्री शुभम सिंह, सुरेश, धनु प्रसाद, श्याम का कहना है कि उन्होंने बस के परिचालक से दूसरी बस में बिठाने के लिए कई बार गुजारिश की लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। किराया भी तब वापस किया गया जब यात्रियों ने काफी हल्ला मचाया। यात्रियों ने कहा कि रोडवेज की खराब बस सेवा न केवल लोगों के लिए मुसीबत बन रही है, बल्कि कभी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है।



15 दिन में तीन बार मंझधार में छोड़ चुकी रोडवेज बस
रोडवेज बसों का बीच मंझधार में छोड़ने का सिलसिला जारी है। अप्रैल महीने में यह तीसरा मौका है जब बस ने मुसाफिरों को बीच रास्ते में छोड़ा है। 6 अप्रैल को चंपावत में खटकना पुल के पास पिथौरागढ़ जा रही एक बस खराब होकर दो दिन तक खड़ी रही थी। 12 अप्रैल को चुनाव ड्यूटी करने के बाद ठुलीगाड़ के एसएसबी के 22 जवानों को लेकर जा रही रोडवेज बस का पीजी कॉलेज के पास गियर बॉक्स खराब हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed