फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   अतिक्रमण चिन्हिकरण में लापरवाही और पक्षपात बर्दास्त नहीं

अतिक्रमण चिन्हिकरण में लापरवाही और पक्षपात बर्दास्त नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण चिन्हिकरण में लापरवाही और पक्षपात बर्दास्त नहीं
चंपावत। जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को अतिक्रमण चिन्हीकरण में किसी भी तरह की लापरवाही और पक्षपात बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को जिला कार्यालय में उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में अतिक्रमण चिन्हीकरण के लिए आयोजित बैठक में उन्होंने समिति को राजस्व, लोनिवि, वन, नगरपालिका, नगर पंचायतों के नक्शों एवं सड़क मानकों के आधार पर पूरी ताकत के साथ अतिक्रमण चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी को चिन्हीकरण के समय समिति को पूरी सुरक्षा मुहय्या कराने को कहा।
विज्ञापन


लोहाघाट लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने बताया कि सड़क अतिक्रमण चिह्नित कर लिया गया है। समिति के माध्यम से बाजारों का अतिक्रमण 15 जनवरी तक चिह्नित कर लिया जाएगा। ईई चंपावत ने कहा कि पाटी, देवीधुरा क्षेत्र की सड़कों पर हुए अतिक्रमण को चिह्नित करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटी, रीठासहिब, देवीधुरा बाजार पर चिन्हीकरण की कार्रवाई को समय रहते पूरा कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन स्थानों के नक्शे राजस्व विभाग के पास उपलब्ध न हों, उन सड़कों पर मानकों के आधार पर चिन्हीकरण करे। जिससे किसी विवाद की स्थिति से बचा जा सके। बैठक में उप जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, अनिल गर्ब्याल, शिप्रा जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजन सिंह रौतेला, तहसीलदार नीलू चावला, पूनम पंत, एलडी मथेला, जयवीर राठी, वोनी राम, अभिनव कुमार, कोतवाल सलाउद्दीन, हेमंत सिंह कठैत, मोहन चंद्र भट्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed