{"_id":"5ba28aaf867a55019d617423","slug":"161537378991-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही:औचक मुआयने में गैर हाजिर मिले तीन दर्जन अफसर-कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही:औचक मुआयने में गैर हाजिर मिले तीन दर्जन अफसर-कर्मी
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। मंगलवार को जिलेभर के 237 सरकारी कार्यालयों में हुए औचक मुआयने का ब्यौरा बुधवार शाम को सार्वजनिक किया गया। अभियान में जिला पंचायत राज अधिकारी सहित 36 कार्मिक अनुपस्थित मिले। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने इन गैर हाजिर कार्मिकों का ब्यौरा कमिश्नर को भेजने के साथ ही वेतन रोकने के वरिष्ठ कोषाधिकारी हरेंद्र गंगवार को निर्देश दिए हैं।
कर्मियों के गैर हाजिर रहने की शिकायत मिलने के बाद डीएम ने मंगलवार को औचक मुआयने के लिए 21 टीमें बनाईं। इन टीमों ने खंड, विकास, सूचना, अस्पताल, सिंचाई, तहसील, उपनिबंध, सेवायोजन, बाल विकास, शिक्षा, पूर्ति, कृषि, पशुपालन, राजकीय निर्माण विभाग, लोनिवि, जल संस्थान, जल निगम, बिजली विभाग सहित जिले भर के 237 कार्यालयों और स्कूलों का मुआयना किया। जारी रिपोर्ट के मुताबिक जिले भर में कार्यरत कुल 1263 कर्मियों में से 36 गैर हाजिर मिले। जबकि 239 कर्मी अवकाश में थे। इधर डीपीआरओ सुरेश बेनी ने बताया कि वे देहरादून विभागीय प्रशिक्षण में गए हुए हैं।
इन अफसरों की टीम ने चलाया अभियान
सीडीओ एस बिष्ट, पीडी एचजी भट्ट, टनकपुर के एसडीएम अनिल गर्ब्याल, लोहाघाट के आरसी गौतम, टनकपुर की तहसीलदार पूनम पंत, लोहाघाट की नीलू चावला, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, एआरटीओ रश्मि भट्ट, सीएओ एस कुमार, सीईओ आरसी पुरोहित, डीईओ सत्यनारायण, डीपीओ पीएस बृजवाल, लोनिवि के ईई डीडी भट्ट, बीसी पंत, जल संस्थान के अशोक कुमार, प्रशांत कुमार, सुरेश रावत, पीएस गर्ब्याल, पेयजल निगम के पीएम संजीव वर्मा, जलागम के डिप्टी पीडी एमएस कुंवर।