{"_id":"5b61ee864f1c1ba33e8b48ec","slug":"161533144710-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीडीओ के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीडीओ के खिलाफ किया प्रदर्शन
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। पूर्व राज्य सभा सांसद और पूर्व काबीना मंत्री महेंद्र सिंह माहरा के खिलाफ सीडीओ शैलेंद्र सिंह बिष्ट की टिप्पणी और बयानबाजी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता मुखर हो गए हैं। बुधवार को उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर में सीडीओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंप सीडीओ के सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग उठाई।
मंडी परिषद के पूर्व निदेशक डीडी पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह धौनी, महिला जिलाध्यक्ष सुशीला बोहरा, विजय सिंह माहरा आदि के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया।
सीडीओ की ओर से पूर्व सांसद के खिलाफ की गई बयानबाजी से कांग्रेस कार्यकर्ता आहत और आक्रोशित हैं। माहरा ने चंपावत जिले के सुदूर क्षेत्र के स्कूलों के छात्र-छात्राओं को आधुनिक ज्ञान विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को जोड़ने के प्रयास किए गए। एक बेदाग राजनैतिक छवि और व्यवहार के व्यक्ति की नेकनीयती पर संदेह करते हुए उन्हें अपमानित करने का जो प्रयास किया गया है वह निंदनीय है। चेतावनी दी कि सीडीओ की ओर से लिखित माफी नहीं मांगी गई तो पार्टी कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।