{"_id":"5b1972554f1c1bf16e8b6b16","slug":"161528394325-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में जय प्रकाश, हिमांशु, अनीता विजेता बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में जय प्रकाश, हिमांशु, अनीता विजेता बने
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी भिंगराड़ा में पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन को लेकर छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता से पूर्व छात्र-छात्राओं ने पौध रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
प्रधानाचार्य राजन कुमार गुप्ता की अध्यक्षता और शिक्षक पान सिंह मेहता के संचालन में हुई भाषण प्रतियोगिता में जय प्रकाश ने पहला, हिमांशु भट्ट ने दूसरा और अनीता शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रीति भट्ट को विशेष पुरस्कार के अलावा जीवन चंद्र, पूजा मथेला, कमला भट्ट, निकिता, अनामिका भट्ट, अंजलि मथेला, मयंक जोशी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्रों द्वारा रोपित पौधों का एक वर्ष बाद निरीक्षण किया जाएगा।
सबसे अच्छी तरह से हिफाजत करने वाले छात्र को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर विद्यालय की गतिविधियों में अव्वल रहे महेंद्र सिंह, नवीन चंद्र जोशी, दिनेश चंद्र जोशी, कृष्ण सिंह, बलवंत सिंह कुंवर, सुभाष कुमार, प्रकाश जोशी, ललित मोहन भट्ट, अनीता आर्य, पूजा शर्मा, पंकज सिंह, संजय जोशी व मनोज चंद्र जोशी को भी पुरस्कृत किया गया।