{"_id":"5afc69ba4f1c1bea408b5c96","slug":"161526491578-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला वक्फ समिति ने उर्स में आय-व्यय का विवरण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला वक्फ समिति ने उर्स में आय-व्यय का विवरण दिया
Updated Wed, 16 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। हथरंगिया स्थित हिंदू - मुस्लिम एकता की मिशाल हजरत सैय्यद कालू बाबा की मजार में आयोजित तीन दिनी उर्स के शांति पूर्वक संपन्न होने पर जिला वक्फ समिति के सदर बाबा हसमत हुसैन ने सभी सहयोगियों का आभार जताया।
इस दौरान उन्होंने उर्स के आयोजन में आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किए। बाबा हसमत ने बताया कि इस वर्ष लोगों के सहयोग से उर्स का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन के लिए लोगों द्वारा 62 हजार 123 रुपये का सहयोग दिया। जिसमें 54 हजार पांच सौ रुपये विभिन्न व्यवस्थाओं में व्यय हुए हैं। उन्होंने बताया कि कुल 7 हजार 623 रुपया शेष बचा हुआ है। उर्स के आयोजन में सहयोग देने वाले नगर क्षेत्र की जनता, पुलिस प्रशासन और पिथौरागढ़, चंपावत, टनकपुर, जौलजीबी, धारचूला, अल्मोड़ा और रानीखेत आदि स्थानों से आए हिंदू मुस्लिम सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में लोगों का बेहतर सहयोग मिलता रहेगा तो उर्स को और भव्य रुप दिया जाएगा।