{"_id":"5ac26bd54f1c1bf4618b50c8","slug":"161522691029-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसी रही एंबुलेंस और कई स्कूल बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसी रही एंबुलेंस और कई स्कूल बसें
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। सोमवार सुबह करीब साढे़ आठ बजे पिथौरागढ़ रोड में जाम लगने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाईन लग गई। करीब आधे घंटे तक लगे जाम में स्कूली बसें, मरीज को ले जा रही एंबुलेंस फंस गई। इस दौरान थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल भी पहुंच गए। जो अपने वाहन से उतरकर जाम खुलवाने में जुट गए। स्टेशन बाजार से पंचेश्वर तिराहे तक लगे जाम में छोटे बड़े वाहन फंस गए।
जाम के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुल पाया। लोगों द्वारा सड़कों के किनारे मालवाहक वाहनों के खड़ा करने, अपने दुपहिया चौपहिया वाहनों को आडे़-तिरछे खड़ा करने के कारण जाम की समस्या पैदा हो रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि सड़क किनारे आड़े तिरछे वाहन खड़ा करने वाले लोगों के चालान किए जा रहे हैं।