{"_id":"5ab3f08c4f1c1bc4758b6e91","slug":"161521741964-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 युवाओं ने सीखे राफ्टिंग के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 युवाओं ने सीखे राफ्टिंग के गुर
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पंचेश्वर में सरयू नदी में युवाओं का पांच दिवसीय राफ्टिंग प्रशिक्षण संपन्न हुआ। युवाओं ने प्रशिक्षण के अनुभव साझा किए। जिला योजना के अंतर्गत पर्यटन विभाग के तत्वाधान और रियल एडवेंचर संस्था के सहयोग से सरयू नदी में हुए राफ्टिंग प्रशिक्षण में पैडलिंग के साथ राफ्टिंग का इतिहास, आपदा के समय बचाव के तरीके, नदी व बाढ़ के दौरान फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने आदि की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जिले के 24 युवाओं ने प्रशिक्षण लिया।
समापन मौके पर प्रशिक्षणार्थी भानु, आशीष, सुभाष, प्रकाश, दीपक, हरीश, कमल किशोर, राहुल, शेर सिंह, चंद्रकांत, चूड़ामणि, गुलशन ने प्रशिक्षण के अनुभव सुनाए। रियल संस्था के निदेशक आशीष जोशी, रीवर गाइड रामायण सिंह, विनोद, हेम लोहनी ने प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर रियल संस्था के रितेश राय, दीपक, प्रकाश तिवारी, ललित आदि ने शिविर में सहयोग किया।