फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ई-रिक्शा में छह से ज्यादा सवारी ढोने पर कार्रवाई होगी

ई-रिक्शा में छह से ज्यादा सवारी ढोने पर कार्रवाई होगी

Sun, 04 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा में छह से ज्यादा सवारी ढोने पर कार्रवाई होगी

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
विधायक कैलाश गहतोड़ी की मौजूदगी में मेला मजिस्ट्रेट/एसडीएम अनिल चन्याल, सुरक्षा नोडल अधिकारी सीओ आरएस रौतेला और कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने विचार-विमर्श कर पूर्णागिरि मेले के दौरान ई-रिक्शा संचालन की व्यवस्था तय की। लोनिवि विश्राम गृह में हुई बैठक में तय किया गया कि छह से ज्यादा सवारी ढोने पर ई-रिक्शा चालक पर कार्रवाई की जाएगी।


विधायक ने ई-रिक्शा चालकों से मेले की व्यवस्था में सहयोग की अपील की। उन्होंने रिक्शा चालकों को मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए इमानदारी के साथ आजीविका चलाने को कहा। कोतवाल ने बैठक में लिए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि चालकों से रिक्शों में नंबर डालकर रिक्शों एवं चालकों की सूची पुलिस को उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके अलावा रिक्शों में छह से अधिक सवारी न ढोने एवं नाबालिगों से रिक्शा न चलवाने की हिदायत दी गई है। कोतवाल ने बताया कि रिक्शों की नंबर सूची मिलने के बाद उन्हें संचालन मार्ग आवंटित किया जाएगा, ताकि क्षेत्र में नियंत्रित यातायात व्यवस्था कायम की जा सके। बैठक में ई-रिक्शा चालक संगठन के अध्यक्ष नन्हें सक्सेना के अलावा काफी संख्या में रिक्शा चालक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed