{"_id":"5a8dab074f1c1b5e6e8b69a6","slug":"161519233799-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवल एक दिन के लिए आधार शिविर लगाने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवल एक दिन के लिए आधार शिविर लगाने से रोष
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला प्रशासन की ओर से भिंगराड़ा में बृहस्पतिवार को दो स्थानों पर आधार कार्ड शिविर लगाए जाएंगे। केवल एक दिन के लिए शिविर लगाए जाने से ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि एक दिन के शिविर में अधिकतम 40 अथवा 50 आधार कार्ड ही बन पाएंगे, जबकि क्षेत्र में अभी सैकड़ों लोगों के आधार कार्ड बनाए जाने हैं।
बताते चलें कि 14 फरवरी को भिंगराड़ा में आयोजित बहुउद्देशीय जन सुविधा शिविर में जिला प्रशासन की ओर से आधार कार्ड शिविर भी लगाया था, लेकिन निर्धारित समय में केवल बीस लोगों के ही आधार कार्ड बायोमैट्रिक पंजीकरण हो सके। इस ही के चलते ग्रामीणों को 15 फरवरी को भी शिविर जारी लगाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन नियत तिथि को आधार शिविर नहीं लगा, जिस पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया था।
इसके बाद प्रशासन ने भिंगराड़ा में 22 फरवरी को दो स्थानों रामलीला मैदान और जीआईसी भिंगराड़ा में आधार कार्ड शिविर लगाने का निर्णय लिया है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा, पीएलवी उमेश चंद्र भट्ट आदि ने जिला प्रशासन से क्षेत्र में आधार शिविर की समयावधि बढ़ाने की मांग उठाई है।