{"_id":"5a71fc6d4f1c1b81268b791f","slug":"161517419629-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी ब्लाकों गें होगी अंडर-19 की 800 मीटर दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी ब्लाकों गें होगी अंडर-19 की 800 मीटर दौड़
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। सभी विकासखंडों में 10 और 11 फरवरी को अंडर-19 बालक बालिकाओं की 800 मीटर दौड़ आयोजित की जाएगी। बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में हुई आयोजित समिति की बैठक में दौड़ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
इस मौके पर तय किया गया कि लोहाघाट ब्लाक में जीआईसी के मैदान में, चंपावत की गोरलचौड़ मैदान में तथा बाराकोट ब्लॉक की संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा चयनित मैदानों में दौड़ संपन्न कराई जाएगी। बताया गया कि ब्लाक स्तर पर खंड शिक्षा तथा जिला स्तर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी की देखरेख में होने वाली दौड़ को संपन्न कराने में संसाधनों की व्यवस्था शिक्षा विभाग तथा धनराशि की व्यवस्था युवा कल्याण विभाग की ओर से की जाएगी। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक बालिका अपना पंजीकरण खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, खेल विभाग, जिला एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, बीआरसी, सीआरसी कार्यालय में कर सकते हैं। परियोजना निदेशक हरगोविंद भट्ट ने कहा कि सभी ब्लॉकों में दौड़ 10 फरवरी को सुबह नौ बजे से प्रारंभ की जाएगी। बैठक में एएडीएम लोहाघाट आरसी गौतम, तहसीलदार नीलू चावला, खंड विकास अधिकारी पूरन सिंह रावत, सीएस मेवाड़ी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत आदि मौजूद थे।