{"_id":"5a4e630b4f1c1bcf6d8b7da8","slug":"161515086603-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चल उड़ जा रे पंछी कि अब ये देश हुआ बेगाना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चल उड़ जा रे पंछी कि अब ये देश हुआ बेगाना...
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। क्षेत्र में बैठकी होली की धूम मची हुई है। श्री सिद्ध बाबा संगीत मंडली की ओर से जमनटाक में पौष पूर्णिमा के उपलक्ष्य में बैठकी होली हुई।
मंडली के उपाध्यक्ष गणेश दत्त के आवास में हुई बैठकी होली का शुभारंभ संगीताचार्य शिक्षक सतीश जोशी ने राग काफी में गणपति को भज लीजै वो तो आदि कहावै से किया गया। जगत सिंह द्वारा चल उड़ जा रे पंछी कि अब ये देश हुआ बेगाना, किशोर जोशी द्वारा भगवान कृष्ण के राधे गोविंदा भजन सुनाकर माहौल भक्तिमय बना दिया।
प्रकाश जोशी ने सुख के सब साथी दुख में ना कोई मेरे राम, वयोवृद्ध होल्यार देवकी नंदन जोशी द्वारा नंद नंदन मोरी बैय्यां गहो ना सुनाकर माहौैल में गुदगुदी पैदा कर दी। इसी बीच त्रिलोचन जोशी द्वारा गम की बदरिया छायी की शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। तबले में संगत रवीश जोशी ने की। होली का समापन सतीश जोशी ने राग सहाना में कहत निशाद सुनो रघुनंदन से किया। देर रात तक चली बैठकी होली मे नंदन जोशी, शांति देवी, नीरज जोशी, विपिन जोशी, माधवी देवी, संजय जोशी, मुकेश जोशी, पवन, रोहित, कमलेश सहित आदि ने सुर में सुर मिलाया।