{"_id":"5a4131854f1c1b6a118ba032","slug":"161514221957-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डैंसली गांव में चलाया महर्षि आपके द्वार कार्यकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डैंसली गांव में चलाया महर्षि आपके द्वार कार्यकम
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के महर्षि विद्या मंदिर शाखा की ओर से महर्षि आपके द्वार कार्यक्रम के तहत डैंसली गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महर्षि भावातीत ध्यान, योग के प्रचार प्रसार पर जोर दिया गया। गांव के पंचायत घर में विद्यालय के प्रधानाचार्य एसके वर्मा के निर्देशन, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कैलाश राम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष चांद सिंह बोहरा, विशिष्ट अतिथि नारायण सिंह देउपा, शिवराज सिंह, शेर सिंह आदि ने शुभारंभ किया।
प्रधानाचार्य वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महर्षि भावातीत ध्यान, योग के प्रसार को जन-जन तक पहुंचाना, संस्थान की ओर से संचालित योजनाओं का प्रसार भी करना है। वर्मा का कहना है कि मार्च में इसी क्षेत्र के मेलकूना में विद्यालय के नए भवन में कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। इस दौरान रेखा देउपा, आशा, ईश्वरी देउपा, कृष्ण कुमार, लाल सिंह आदि थे।