{"_id":"5a354e444f1c1b87698c1eab","slug":"161513442884-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंशदायी पेंशन की राशि की कटौती जल्द हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंशदायी पेंशन की राशि की कटौती जल्द हो
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। राजकीय शिक्षक संघ की जिला इकाई का शिष्टमंडल शनिवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित से मिला और शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया।
शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पान सिंह मेहता और जगदीश अधिकारी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के विभिन्न अवशेष देयकों, बोनस आदि का भुगतान एवं अंशदायी पेंशन की राशि की कटौती शीघ्र किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
इसके अलावा चयन प्रोन्नत वेतनमान के प्रकरणों की स्वीकृति के लिए वर्ष में दो बार चयन प्रक्रिया निर्धारित किए जाने, शिक्षकों के वैयक्तिक वेतन के लंबित प्रकरण निस्तारित किए जाने, चिकित्सा अवकाश में वेतन न रोके जाने, बाल्यकाल देखभाल अवकाश के मामलों में एकरूपता लाने, अन्य जिलों की भांति स्कूलों का समय सुबह 9:30 बजे से 3:30 बजे तक किए जाने समेत अन्य मांगें प्रमुखता से उठाई गईं।
शिष्टमंडल में सतीश चंद्र जोशी, कल्पना धामी, चंद्र सिंह पुजारी, नरेश राय, अनिल कुमार, प्रकाश उपाध्याय, आशीष ओली आदि शिक्षक थे।