{"_id":"5a170ad04f1c1b8b688b4764","slug":"161511459536-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों को नगरपालिका में शामिल करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों को नगरपालिका में शामिल करने का विरोध
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
टनकपुर नगरपालिका परिषद के सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी होने के बाद यहां ग्रामप्रधानों और ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। टनकपुर का कितना ग्रामीण क्षेत्र और जनसंख्या नगरपालिका में शामिल किया जाना है, इसकी सूचना देने की मांग को लेकर उन्होंने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसील में दिया। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों की कृषि भूमि को पालिका में शामिल करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
बीडीसी सदस्य दीपा देवी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को ग्रामप्रधानों का शिष्टमंडल तहसील पहुंचा। एसडीएम को भेजे ज्ञापन मेें उन्होंने टनकपुर के नायकगोठ ग्रामपंचायत, टनकपुर, आमबाग, मोहनुपर (विष्णुपुरी कॉलोनी) और ज्ञानखेड़ा ग्रामपंचायत का कितना क्षेत्रफल और कितनी जनसंख्या को शामिल किया जाना है, की जानकारी मांगी है। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कहा कि टनकपुर ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि को नगर पालिका में शामिल किए जाने का विरोध किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर न्यायालय की शरण भी ली जाएगी। ज्ञापन देने वालों में ग्रामप्रधान पुष्पा देवी, रेनू देवी, विनोद वर्मा आदि शामिल थे।