फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   379 लोगों ने एकत्र किए 5.65 लाख रुपए

379 लोगों ने एकत्र किए 5.65 लाख रुपए

Sun, 03 Sep 2017 11:08 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
379 लोगों ने एकत्र किए 5.65 लाख रुपए

विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड निवासी मदन वर्मा का घर बनाने का सपना शीघ्र ही पूरा होगा। इसके लिए बाराकोट तहसील कार्यालय के पास भवन का नक्शा भी तैयार कर लिया गया है। पहली नवरात्र से लड़ीधुरा मंदिर समिति के सहयोग से भवन निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। भवन के निर्माण के लड़ीधुरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष की अपील पर 379 लोगों ने 5.65 रुपये की सहयोग राशि एकत्रित की है।

बता दें कि 12 जुलाई की रात को हुई भारी बारिश की चपेट में आने से जीआईसी बर्दाखान में अनुसेवक पद पर तैनात बाराकोट निवासी मदन वर्मा का निर्माणाधीन मकान भरभराकर जमींदोज हो गया था। निर्माणाधीन मकान ध्वस्त होने से मदन वर्मा का पूरा परिवार कुदरत के इस कहर से रोड पर आ गए थे। लड़ीधुरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष और क्षेत्र के युवा सामाजिक कार्यकर्ता नगेंद्र जोशी ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए लोगों से पीड़ित मदन वर्मा के लिए सहयोग की अपील की।
विज्ञापन


इस अपील के बाद 379 लोगों ने 5.65 लाख रुपये की सहयोग राशि एकत्र कर वर्मा को दी। जबकि करीब 1.5 लाख रुपये की राशि विभिन्न माध्यमों से आनी शेष हैं। मानचित्रकार पुनीत राय द्वारा भवन का नक्शा तैयार करने के बाद नवरात्र से भवन का निर्माण किया जाएगा। शनिवार को मंदिर समिति के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, प्रकाश अधिकारी, देवेंद्र अधिकारी, रमेश चंद्र जोशी, नवीन जोशी, प्रदीप सिंह ढेक आदि ने मदन वर्मा के घर जाकर भवन निर्माण की जानकारी दी। श्री वर्मा ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताते हुए कहा कि मां लडीधुरा मंदिर कमेटी उनके परिवार के लिए मददगार बनकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed