फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   16 roads named after martyrs

शहीदों के नाम पर हुआ 16 सड़कों का नामकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
16 roads named after martyrs
चंपावत। देश के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों के नाम पर जिले की 16 सड़कों का नाम रख दिया गया है। नामकरण के साथ ही इन सड़कों के साइनबोर्ड भी लगा दिए हैं। अमर उजाला इसे लेकर लगातार आवाज उठाते रहा है। 12 जनवरी को (16 महीने बीत गए 16 शहीदों के नाम पर नहीं हुईं 16 सड़कें) प्रमुखता से इस खबर को प्रकाशित किया गया था। इसके बाद प्रशासन और विभाग हरकत में आया।
विज्ञापन

शहीदों की याद को तरोताजा रखने के साथ उन्हें सम्मान देने के लिए 16 सड़कों का नामकरण शहीदों के नाम पर होने 2019 में शासनादेश हुआ था। इस काम में कोई वित्तीय भार भी नहीं पड़ना था। लेकिन 16 माह बाद भी इसे क्रियान्वित नहीं किया जा सका था। अलबत्ता अब लोनिवि ने इस आदेश को अमली जामा पहना दिया है। चंपावत खंड के ईई एमसी पांडेय का कहना है कि सड़कों की दोनों दिशाओं में सेनानी के नाम की पट्टिका और साइनबोर्ड लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

इन शहीदों के नाम पर हुई चंपावत खंड की सात सड़कें
शहीद शिरोमणि चिल्कोटी चंपावत-गौड़ी-किमतोली मोटर मार्ग, जगत सिंह मौनी चंपावत-खेतीखान-डिगडई सड़क, ललित मोहन टनकपुर-मनिहारगोठ-सैलानीगोठ मार्ग, मोहन चंद्र पूर्णागिरि मार्ग से बोरागोठ संपर्क मार्ग, दुर्गादत्त बनबसा पेट्रोल पंप से संपर्क मार्ग, नारायण सिंह पचपखरिया से रेलवे लाइन तक संपर्क मार्ग और जयबहादुर चंद लिपुलेख भिंड से फागपुर संपर्क मार्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शहीदों के नाम पर पड़ी लोहाघाट खंड की नौ सड़कें
शहीद शिवराज सिंह चाख से तल्ली छंदा मोटर मार्ग, श्याम सिंह चामी-लीदू-खेती-काकड़ी मार्ग, सूबेदार धानी
किमतोली-खतेड़ा-गौड़ी, नवीन चंद्रा पडासूसेरा के सूरी तक लिंक मोटर मार्ग, जमन सिंह चेतना केंद्र देवीधुरा से डोलछीना डिग्री कॉलेज संपर्क मार्ग, शेर सिंह मटियाल में आंतरिक मोटर मार्ग, राम सिंह गल्लागांव से तड़ाग तक लिंक मोटर मार्ग, पूरन सिंह चमदेवल जाख निडिल मार्ग और प्रकाश सिंह छमनिया से झूमाधूरी मेला स्थल तक लिंक मार्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed