फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   16 roads in the district will be named after the martyrs

शहीदों के नाम पर रखा जाएगा जिले की 16 सड़कों का नाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
16 roads in the district will be named after the martyrs
पूर्णागिरि मार्ग से बोरागोठ गांव को जाने वाला मार्ग। - फोटो : CHAMPAWAT
देश की खातिर सरहद पर जान देने वाले शहीदों के नाम पर चंपावत जिले की 16 सड़कों का नाम रखा जाएगा। प्रदेश शासन ने इस संबंध में बाकायदा आदेश जारी कर दिए हैं। शहीदों की स्मृति को बनाए रखने और सम्मान देने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

आजादी के बाद से अब तक विभिन्न युद्धों और ऑपरेशनों में चंपावत जिले के 72 फौजियों ने शहादत दी। इनमें से 16 शहीदों के नाम पर विभिन्न सड़कों का नामकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के चंपावत डिवीजन के अधिशासी अभियंता डीडी भट्ट ने बताया कि चंपावत खंड में 7 सड़कों का नाम शहीदों के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा लोहाघाट खंड में 9 सड़कों का नामक शहीदों के नाम पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीदों की स्मृति को बनाए रखने व उन्हें सम्मान देने के लिए शासन ने यह कदम उठाया है। शासन के आदेश के अनुरूप इन मार्गों पर जल्द ही शहीदों के नाम वाले साइन बोर्ड लगा दिए जाएंगे। सुरेंद्र नारायण पांडेय, डीएम, चंपावत।
इन शहीदों के नाम पर होगा लोनिवि चंपावत खंड की 7 सड़कों का का नाम :
1.चंपावत-गौड़ी-किमतोली (13 किमी): शिरोमणि चिल्कोटी मोटर मार्ग।
2.चंपावत-खेतीखान मोटर मार्ग-डिगडई तक(3.00 किमी): जगत सिंह मौनी मोटर मार्ग।
3.टनकपुर-मनिहारगोठ-सैलानीगोठ मोटर मार्ग (1.400 किमी): ललित मोहन संपर्क मार्ग।
4.पूर्णागिरि मार्ग से बोरागोठ संपर्क मार्ग (1.400 किमी): मोहन चंद्र संपर्क मार्ग।
5.बनबसा में पेट्रोल पंप से संपर्क मार्ग (0.300 किमी): दुर्गादत्त संपर्क मार्ग।
6.पचपखरिया से रेलवे लाइन तक संपर्क मार्ग (0.410 किमी): नारायण सिंह संपर्क मार्ग।
7.लिपुलेख भिंड से फागपुर संपर्क मार्ग (1.700 किमी): जय बहादुर चंद संपर्क मार्ग।
इन शहीदों के नाम होगा लोनिवि लोहाघाट खंड की 9 सड़कों का नाम
1.चाख से तल्ली छंदा मोटर मार्ग (5.05 किमी): सिपाही शिवराज सिंह मोटर मार्ग
2.चामी-लीदू-खेती-काकड़ी (3.500 किमी): लांस नायक श्याम सिंह मोटर मार्ग।
3.किमतोली-खतेड़ा-गौड़ी (3.500 किमी):सूबेदार धानी मोटर मार्ग।
4.पडासूसेरा के सूरी तक लिंक मोटर मार्ग (1.00 किमी): सिपाही नवीन चंद्रा मोटर मार्ग।
5.चेतना केंद्र देवीधुरा से डोलछीना डिग्री कॉलेज संपर्क मार्ग (0.600 किमी):सिपाही जमन सिंह मोटर मार्ग।
6.बाराकोट के मटियाल में आंतरिक मोटर मार्ग (2.00 किमी):सिपाही शेर सिंह मोटर मार्ग।
7.गल्लागांव से तड़ाग तक लिंक मोटर मार्ग (1.00 किमी):सिपाही राम सिंह मोटर मार्ग।
8.चमदेवल जाख निडिल मार्ग (4.00 किमी):नायक पूरन सिंह मोटर मार्ग।
9.छमनिया से झूमाधूरी मेला स्थल तक लिंक मार्ग (1.00 किमी):लांस नायक प्रकाश सिंह मोटर मार्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed