फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जिले में 40 हजार नए सदस्य बनाएगी भाजपा

जिले में 40 हजार नए सदस्य बनाएगी भाजपा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
जिले में 40 हजार नए सदस्य बनाएगी भाजपा
लोहाघाट (चंपावत)। भाजपा लोहाघाट ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न शक्ति केंद्रों के लिए सदस्यता प्रभारी बनाए गए।
विज्ञापन

पुलहिंडोला में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भुवन भट्ट की अध्यक्षता और महामंत्री खीमराज धौनी तथा महेश बोहरा के संचालन में हुई बैठक में जिला महामंत्री नवीन बोहरा ने बताया कि छह जुलाई से 11 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में जिले में 40 हजार नए सदस्यों को भाजपा में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान सदस्यता अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर कोलीढेक शक्ति केंद्र के लिए महेश बोहरा, भुम्लाई के लिए चंद्रशेखर बगौली, किमतोली के लिए दीपक जोशी, ढोरजा के लिए खीमराज धौनी, रौंसाल के लिए भुवन भट्ट, डुमडाई के लिए भुवन चंद्र, बसकुनी के लिए मोहित पाठक को सदस्यता प्रभारी बनाया गया है। बैठक में भीम दत्त पंत, आन सिंह भंडारी, देवेंद्र पाटनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हर बूथ पर बनाए जाएंगे 100 नए सदस्य
पाटी (चंपावत)। पाटी विकासखंड के सभागार में भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंदन राणा की अध्यक्षता और मुकेश देउपा के संचालन में हुई कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री हयात सिंह माहरा ने कहा कि भाजपा का हर बूथ में 50 से 100 नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य है। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दीपक भट्ट ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों में जाकर संगठन को ताकतवर बनाने की अपील की।


इस दौरान पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के निधन पर दो मिनट का शोक जताया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट, कृष्णा शर्मा, रमेश भट्ट, मनोज जोशी, बहादुर मेहता, जगदीश शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा मिश्रा, प्रवीन सिह, प्रकाश बोहरा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed