{"_id":"5d1f89328ebc3e3cf10eb401","slug":"156234780114-champawat-news54","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्दाखान में राजस्व निरीक्षक के तबादले से भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्दाखान में राजस्व निरीक्षक के तबादले से भड़के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के बर्दाखान क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक का अन्यत्र तबादला करने पर क्षेत्रीय लोग भड़क गए हैं।
उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर राजस्व उप निरीक्षक का तबादला रद्द कर उसे पुन: बर्दाखान भेजने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि समय रहते राजस्व उप निरीक्षक को दोबारा बर्दाखान क्षेत्र में नहीं भेजा गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
शुक्रवार को प्रकाश राय के नेतृत्व मेें करीब 25 किमी दूर से आए बर्दाखान क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम शिप्रा जोशी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि बर्दाखान क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक सुनील सिंह का कार्य काफी सराहनीय रहा है।
उनके हमेशा क्षेत्र में मौजूद रहने से लोगों को अपने विभिन्न कार्य कराने में काफी सहूलियतें मिल रही थीं। सुनील अपने मधुर कार्य व्यवहार के चलते क्षेत्र में खासे लोकप्रिय हैं। उनका तबादला होने से क्षेत्रीय लोगों में रोष पैदा हो गया है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में कैलाश सिंह, गणेश दत्त, मनोज भट्ट, संतोष राय, रोहित बिष्ट, बसंत भट्ट, शंकर राय, रमेश सिंह, प्रकाश राम, पान सिंह, दलीप सिंह, दिनेश सिंह, रतन सिंह, हरीश सिंह आदि शामिल रहे।