फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सड़क बंद होने पर यात्रियों को 10 स्थानों में मिलेगी खाद्यान्न सामग्री

सड़क बंद होने पर यात्रियों को 10 स्थानों में मिलेगी खाद्यान्न सामग्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
सड़क बंद होने पर यात्रियों को 10 स्थानों में मिलेगी खाद्यान्न सामग्री
चंपावत। मानसून को देखते हुए खाद्यान्न पूर्ति विभाग ने आपदा केंद्रों का चयन कर लिया है। विभाग जल्द ही इन आपदा केंद्रों पर राशन रखने की तैयारी कर रहा है। चंपावत से टनकपुर तक 10 आपदा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


आपदा केंद्रों में बरसात के समय सड़क बंद होने पर यात्रियों को ठहरने के साथ खाने की व्यवस्था मिलेगी। खाद्यान्न विभाग की ओर से कें द्रों में दूध, बिस्कुट, चाय, आटा, चावल, पानी, दाल आदि सामग्री रखी जाएगी। सड़क बंद होने और आपदा आने पर फंसे हुए लोगों के लिए खाने पीने के साथ रहने की व्यवस्था भी की जाएगी। आपदा केंद्रों में तीन-चार दिन के भीतर राशन पहुंच जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी शिल्पी शुक्ला ने बताया कि 10 आपदा केंद्र बनाए गए हैं। जल्द से जल्द आपदा केंद्र में राशन रख दिया जाएगा।
विज्ञापन



इन केंद्रों पर रखी जाएगी राशन
चंपावत। प्राथमिक विद्यालय गुदमी, पूर्णागिरी इंटर कॉलेज बनबसा, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उचौलीगोठ, पंचमुखी धर्मशाला टनकपुर, राधेहरि इंटर कॉलेज टनकपुर, सहकारिता साधन समिति सूखीढांग, प्राथमिक विद्यालय कांडा, जीआईसी चल्थी, जीआईसी अमोड़ी, जीआईसी स्वांला में आपदा राहत केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed