{"_id":"5d12649f8ebc3e3c77340608","slug":"156148647719-champawat-news57","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास प्राधिकरण लागू होने से होगा सुनियोजित विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास प्राधिकरण लागू होने से होगा सुनियोजित विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। एडीएम टीएस मर्तोलिया ने कहा कि विकास प्राधिकरण का मूल उद्देश्य जिलों का सुनियोजित विकास कराना और लोगों को विभिन्न सुविधाएं मुहैया कराना है। मंगलवार को जिला सभागार में विकास प्राधिकरण दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण के लागू होने से जिले का सुनियोजित विकास हो सकेगा और प्राधिकरण में लोगों की कई व्यवहारिक जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
हल्द्वानी से आए सहआयुक्त नियोजक एसएम श्रीवास्तव ने कहा कि विकास प्राधिकरण के अंतर्गत मानचित्र पास कराने में लगने वाली विभिन्न आपत्तियों में सरलीकरण कर दिया गया है और विकास प्राधिकरण ने भवन मानचित्र पास कराने में शिथिलता बरती है। उन्होंने कहा कि शिथिलीकरण के बाद स्वीकृत भवन की भूमि में वन, विद्युत, सरकारी भूमि न होने पर संबंधित विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया जाएगा जिससे भवन निर्माण का मानचित्र पास कराने में कम समय लगेगा। इस अवसर पर कई भवन स्वामियों ने अपने मानचित्र में लगी आपत्तियों का निराकरण कराया। विकास प्राधिकरण दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, शिप्रा जोशी, एसडीओ विद्युत विकास भारती, ईओ नगरपालिका अभिनव कुमार सहित प्राधिकरण के सभी अभियंता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। ब्यूरो