{"_id":"5d0a6ec48ebc3e3b713d1e26","slug":"156096479011-champawat-news179","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसे बिजली कर्मी की दिल्ली में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलसे बिजली कर्मी की दिल्ली में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। गुमदेश क्षेत्र में कालेशन के पास 12 जून को बिजली के पोल में काम करते समय झुलसे बिजली ठेका कर्मी दीपक अधिकारी की मंगलवार रात को दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को रामेश्वर घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने दिवंगत बिजली कर्मी के आश्रितों को मुआवजा देने और उसके परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है।
ऊर्जा निगम का ठेका कर्मचारी दीपक अधिकारी (28) पुत्र दिनेश सिंह निवासी सनकाफल खीड़ी (लोहाघाट) बिजली की खामी दूर करते समय 12 जून को कालेशन के पास झुलस गया। 40 प्रतिशत से अधिक झुलसे दीपक के सिर, हाथ और पांव में गंभीर चोटें आई थी। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता माधो सिंह अधिकारी और भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक ने बताया कि बरेली के बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया। लेकिन मंगलवार तड़के उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधवार को रामेश्वर घाट में नम आंखों से दीपक अधिकारी को अंतिम विदाई दी गई। दीपक की मौत से परिवार के सम्मुख गुजर-बसर का संकट भी आ गया है। क्षेत्र के लोगों ने दीपक की मौत के लिए ऊर्जा निगम को दोषी ठहराते हुए मृतक के परिजनों को मुआवजा देने के अलावा नौकरी देने की मांग की है।
शट डाउन के बावजूद मौत बनी पहेली, एसई ने दिए जांच के आदेश
चंपावत। गुमदेश क्षेत्र के ग्रामीणों का आरोप है कि ऊर्जा निगम की लापरवाही की वजह से लाइनमैन की मौत हुई है। लाइनमैन दीपक अधिकारी ने पोल पर चढ़ने से पूर्व शट डाउन लिया था। अगर ग्रामीणों की ये बात सच है, तो आखिर शट डाउन लेने के बावजूद दीपक अधिकारी को करंट कैसे लगा, यह अभी तक पहेली बना हुआ है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि पिथौरागढ़ के अधीक्षण अभियंता ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद जरूर कार्रवाई की जाएगी। वहीं राजस्व पुलिस को दी गई तहरीर राजस्व उप निरीक्षक ने लोहाघाट थाने को भेज दी है। थानाध्यक्ष मनीष खत्री का कहना है कि तहरीर मिल गई है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। जांच कर मामले में जरूरी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
2018 से हुई बिजली करंट की प्रमुख घटनाएं
7 मार्च 2018:टनकपुर के ककरालीगेट में लाइन में काम करते वक्त एक बिजली मजदूर की मौत।
23 मई 2018: गंगनौला में पोल में चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत।
31 मई 2018: बिरगुल में बिजली पोल में चढ़े युवक की दर्दनाक मौत।
6 जून 2018: बेलखेत में करंट की चपेट में आने से एक बिजली कर्मी ने दम तोड़ा।
9 फरवरी 2019: घुरचुम गांव में लाइन में काम करते वक्त घायल हुआ लाइनमैन।
9 जून 2019: लोहाघाट में 11 केवी विद्युत लाइन में शिफ्टिंग का कार्य करते वक्त बिजली मजदूर करंट की चपेट में झुलसा।