फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   विकास प्राधिकरण को समाप्त किए जाने की मांग

विकास प्राधिकरण को समाप्त किए जाने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण को समाप्त किए जाने की मांग
चंपावत। जिले में विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। चंपावत विकास एवं संघर्ष समिति ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। समिति का कहना है कि मुख्यालय में जनता को किसी भी प्रकार की सुविधाएं तो उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन चंपावत विकास प्राधिकरण की स्थापना कर एक असहज, अव्यावहारिक व्यवस्था जनता के ऊपर थोप दी गई है।
विज्ञापन


लोगों को भवन प्लान की स्वीकृति के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। कई आवासीय भवनों के निर्माण में अनावश्यक रोक लगाई जा रही है। गरीब लोगों के मकान बनने में सर्वाधिक दिक्कतें पेश आ रही हैं। ज्ञापन देने वालों में समिति अध्यक्ष बसंत तड़ागी, संयोजक हरेंद्र सिंह बोरा, नारायण राम टम्टा, डीके पांडेय, सुभाष सिंह, रजत तड़ागी, हरीश सिंह चौधरी, मोहन सिंह तड़ागी, राम सिंह मनराल, सतीश तिवारी, नारायण सिंह, सुंदर सिंह तड़ागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



चंपावत-गौड़ी-किमतोली सड़क चालू करें
चंपावत। विकास एवं संघर्ष समिति की ओर से चंपावत-गौड़ी-किमतोली मार्ग को यातायात के लिए चालू करने की मांग उठाई है। समिति की ओर से मुख्यमंत्री को दिए गए एक अन्य ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2004 में स्वीकृत गौड़ी-किमतोली सड़क का निर्माण तो किया जा चुका है, लेकिन अभी यह यातायात के लिए उपलब्ध नहीं हो पाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed