{"_id":"5cfaaa9cbdec220739650969","slug":"155993154211-champawat-news195","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत, लोहाघाट, खेतीखान में लगेंगे रोटरी हैल्थ मेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत, लोहाघाट, खेतीखान में लगेंगे रोटरी हैल्थ मेले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। रोटरी क्लब देहरादून की ओर से चंपावत, लोहाघाट और खेतीखान में रोटरी हेल्थ मेले का आयोजन किया जाएगा। क्लब की ओर से 21 तथा 22 जून को गोरलचौड़ मैदान में तथा 23 जून को लोहाघाट रामलीला मैदान और खेतीखान जीआईसी में जिला प्रशासन के सहयोग से हैल्थ मेले का आयोजन किया जाएगा।
रोटरी क्लब देहरादून के डॉ.वीपी ओली ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पर गोरलचौड़ मैदान में योगाभ्यास कराने के बाद 10 बजे से सायं चार बजे तक जिला अस्पताल में बहुउद्देशीय हेल्थ शिविर के साथ नेत्र परीक्षण, नेत्र सर्जरी, मोतियाबिंद आदि के पंजीकरण किए जाएंगे। उन्होंने कहा है कि 22 जून को सायं पांच बजे से चंपावत इलेवन व लोहाघाट इलेवन के बीच मैत्री फुटबाल मैच होगा। उन्होंने कहा है कि 23 जून को मोतियाबिंद सर्जरी के लिए पंजीकृत लोगों के जिला अस्पताल में आपरेशन होंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आरपी खंडूरी ने बताया कि 21 जून से 23 जून तक आयोजित नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद आपरेशन जिला अस्पताल में सुसज्जित नेत्र ओटी में आपरेशन की अनुमति रोटरी क्लब देहरादून को प्रदान की गई है। ब्यूरो