{"_id":"5cf95390bdec2207167eefd5","slug":"15598437229-champawat-news100","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्लागांव-देवलीमाफी मार्ग को दुरस्त करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्लागांव-देवलीमाफी मार्ग को दुरस्त करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गल्लागांव-देवलीमाफी मार्ग की स्थिति काफी खराब है। जरा सी बारिश में सड़क पर कीचड़ हो जा रहा है। परेशान ग्रामीणों ने लोनिवि से सड़क की मरम्मत करने की मांग की है। मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
लोगों ने कहा कि गल्लागांव-देवलीमाफी सड़क बदहाल बनी हुई है। बारिश होते ही सड़क पर मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बदहाल मार्ग पर नौमाना, डोबाभागू, तड़ीगांव, सिमलटुकरा, पाड़ासोंसेरा, बैड़ाओड़, सुराकोट, ढटीगांव आदि गांव पड़ते हैं। ग्रामीण संजय जोशी, गोपाल नाथ, दया किशन, संजय कुमार, पार्वती देवी, जानकी देवी, सीमा देवी, शेखर तिवारी, बबलू जोशी आदि ने जल्द मार्ग ठीक नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उधर लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मार्ग की मरम्मत की जाएगी। ब्यूरो