{"_id":"5cf95172bdec2206fe06264e","slug":"155984318016-champawat-news155","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचार सेवा ठप होने पर मध्य गंगोल के लोगों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचार सेवा ठप होने पर मध्य गंगोल के लोगों में गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट तहसील के अंतर्गत आने वाले मध्य गंगोल क्षेत्र में संचार सेवा ठप होने से लोगों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज संचार सेवा सुचारु करने के साथ ही आधार कार्ड शिविर लगाने की मांग की।
ग्रामीण जगत सिंह बोहरा का कहना है कि मध्य गंगोल क्षेत्र में संचार सेवा बुरी तरह चरमराई हुई है। इसके चलते लोगों का फोन से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि बात करने के लिए भी लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। कई बार समस्या का समाधान करने की मांग के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने आधार कार्ड बनवाने और उसमें गलतियों का सुधार करने के लिए शिविर लगाने की मांग की, ताकि ग्रामीणों को जिला मुख्यालय की दौड़ न लगानी पड़े।
इस मौके पर ग्राम प्रधान वासुदेव भट्ट, ब्रजेश सिंह बोहरा, प्रकाश भट्ट, हरीश राम, त्रिलोक राम, प्रेम भट्ट आदि ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।