{"_id":"5cf6b0c3bdec220748580303","slug":"15596709758-champawat-news22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ के कारण पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ के कारण पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। सोमवार शाम को भारी अंधड़ के कारण क्षेत्र में कई पेड़ गिर गए। पेड़ों के गिरने से नगर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था कुछ समय के लिए ठप हो गई। वहीं नगर के आदर्श कॉलोनी के लोगों को रात भर समस्या का सामना करना पड़ा।
सोमवार शाम को आए तेज अंधड़ से डिग्री कॉलेज मार्ग पर बाड़ीगाड़ के पास, चांदमारी में पॉपुलर का पेड़ और आदर्श कॉलोनी में देवदार का भारी पेड़ गिरने से नगर की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। सूचना मिलते ही अवर अभियंता बसंत बल्लभ गहतोड़ी के दिशा निर्देशन में बिजली कर्मी चारूचंद्र ओझा, पप्पू जोशी, गिरीश जोशी तत्काल मौके पर पहुंच गए।
करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बिजली कर्मियों ने बाड़ीगाड़ और चांदमारी की बिजली व्यवस्था को ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारु की। देर रात होने के कारण आदर्श कॉलोनी की बिजली लाइन ठीक नहीं हो पाई। इस कारण मोहल्ले के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हुए। विद्युत अभियंता गहतोड़ी ने बताया कि मंगलवार को करीब नौ बजे आदर्श कॉलोनी की ठप बिजली व्यवस्था को सुचारु कर दिया गया था।
विज्ञापन
टनकपुर। रविवार रात आए अंधड़ से चल्थी के सिन्याड़ी में एक भोजनालय की टीन शेड छत उड़ गई। अंधड़ से भोजनालय स्वामी को खासा नुकसान हुआ है। पीड़ित भोजनालय स्वामी ने तहसील प्रशासन को पत्र सौंप आपदा से क्षति का आंकलन कर क्षतिपूर्ति दिए जाने की मांग की है। भोजनालय स्वामी ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे क्षेत्र में भारी अंधड़ आया।
मनिहारगोठ मार्ग पर गिरा पाखड़ का पेड़
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-मनिहारगोठ सड़क पर मंगलवार सुबह एक पाखड़ का पेड़ धराशाई हो गया। पेड़ गिरने से करीब एक घंटे यातायात बाधित रहा। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने पेड़ का रोड से हटाकर मार्ग खोला। बताया गया कि मनिहारगोठ पुलिस चौकी के पास गांव के आंतरिक मार्ग पर सुबह करीब सवा सात बजे सड़क किनारे एक पाखड़ का बड़ा पेड़ अचानक धराशाई हो गया। गनीमत रही कि राह चलता कोई पेड़ की चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
सूचना पर मनिहारगोठ पुलिस चौकी इंचार्ज राम सिंह राणा और एफएसओ श्याम सिंह के नेतृत्व में पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने वुडन कटर से पेड़ काटकर मार्ग से हटाया। इस बीच मार्ग में करीब एक घंटा यातायात बाधित रहा। रेस्क्यू टीम में फायर मैन कश्मीर सिंह, जसवंत सिंह राणा, रवि सिंह, त्रिभुवन प्रसाद, उमेश सिंह राणा, मनोज सिंह राणा आदि शामिल थे।