फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बनबसा को हरा टनकपुर की टीम का सेमीफाइनल में प्रवेश

बनबसा को हरा टनकपुर की टीम का सेमीफाइनल में प्रवेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
बनबसा को हरा टनकपुर की टीम का सेमीफाइनल में प्रवेश
बनबसा (चंपावत)। अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतकर टनकपुर की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में बनबसा को हार का सामना पड़ा। अन्य मुकाबले में बनबसा इलेवन ने नेपाल को हरा अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मिनि स्टेडियम में चल रहे अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला बनबसा इलेवन और नेपाल की टीमों के बीच खेला गया। पहले बललेबाजी करते हुए बनबसा मिनि स्टेडियम की टीम ने 12 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 100 रन बनाए।
विज्ञापन


राजू ने टीम के लिए सर्वाधिक 41 रन जुटाए। नेपाल के बालर अभिषेक ने 4 विकेट लिए। जवाब में नेपाल की टीम 6 ओवरों पर 21 रनों पर ढेर हो गई। टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बनबसा इलेवन और टनकपुर की टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टनकपुर की टीम ने 12 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 92 रनों का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल ने 16 रन जुटाए जबकि बनबसा के गेंदबाज साहिल ने 3 खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में बनबसा की टीम निर्धारित 12 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 64 रन ही बना सकी। इससे मैच का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि महेश मुरारी, क्वार्टर फाइनल मैच का शुभारंभ दक्षिणी दीर्घाकार सोसायटी के निदेशक नवीन बोहरा ने किया। मैच के रैफरी सुरेश सामंत, नितिन कापड़ी, हर्षित पाल और निक्की थे। स्कोरर की भूमिका लोकेंद्र चंद ने निभाई। टूर्नामेंट आयोजक अविनाश कुमार, सुरेश सामंत, नवीन चंद, हर्षित पाल और निक्की ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed