फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   गोलज्यू महोत्सव में सहयोग नहीं करेगी समिति

गोलज्यू महोत्सव में सहयोग नहीं करेगी समिति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
गोलज्यू महोत्सव में सहयोग नहीं करेगी समिति
चंपावत। गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव एवं शैक्षिक उन्नयन समिति ने पांच जून से होने वाले गोलज्यू महोत्सव में किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं करने का निर्णय लिया है। समिति के सदस्यों ने नगर पालिका पर अपनी बात से मुकरने का आरोप लगाया है। दावा किया कि 5 मई को हुई पहली बैठक में नगर पालिका ने समिति को सहयोग देने की बात कही थी।
विज्ञापन


इसके बाद डीएम के साथ हुई बैठक में भी नगर पालिका ने मेला समिति को पूर्ण सहयोग देने की बात कही थी। समिति के अध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने आरोप लगाया है कि अपनी बात से मुकरने के बाद नगर पालिका मेला समिति को बदनाम करने का काम कर रही है। इससे आहत होकर मेला समिति ने महोत्सव में किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं करने का निर्णय लिया है। उधर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने महोत्सव को भव्य बनाने में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed