{"_id":"5cf413e0bdec2207514f4318","slug":"15594997418-tanakpur-news127","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद के दिन नेहरू पार्क में तैनात रहेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद के दिन नेहरू पार्क में तैनात रहेगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने नागरिकों की बैठक में ईद को लेकर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। तय हुआ है कि ईद के दिन शाम के वक्त पार्क में पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। ईद की नमाज सुबह नौ बजे अदा की जाएगी।
टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग से आवागमन होगा। जबकि पार्क से मस्जिद वाली गली से आवागमन बंद रखा जाएगा। नागरिकों ने मस्जिद की ओर सूअर और आवारा पशुओं का विचरण रोकने की मांग उठाई।
कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने ईद शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। सभासद हसीब अहमद ने शाम के समय नेहरू पार्क में अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस फोर्स तैनात करने की मांग उठाई। उन्होंने पानी की समस्या उठाते हुए कहा कि अलविदा के दिन लोगों को पानी की समस्या से परेशानी झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
लिहाजा ईद के दिन पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक में उप निरीक्षक मोहन चंद्र भट्ट, मनिहारगोठ चौकी इंचार्ज राम सिंह राणा, फैजल सिद्दकी, मो. उस्मान, सुनील बाल्मीकि, सौरभ गुप्ता, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विनोद बिष्ट, मनोज गड़कोटी आदि थे।