{"_id":"5cf2c27dbdec22070a1aac1f","slug":"155941341810-champawat-news32","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट की टॉकखंदक-बालातड़ी सड़क कटिंग का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट की टॉकखंदक-बालातड़ी सड़क कटिंग का काम शुरू
विज्ञापन
चंपावत। जिले के लोहाघाट ब्लॉक की टॉकखंदक-बालातड़ी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। दो साल पहले टॉकखंदक-बालातड़ी सड़क को स्वीकृति मिली थी। सड़क कटिंग का काम शुरू होने से ग्रामीण काफी उत्साहित हैं।
दो साल पहले टॉकखंदक से बालातड़ी तक 12.6 किमी सड़क को स्वीकृति मिली थी। सड़क निर्माण के लिए पीएमजीएसवाई को 751 लाख की मंजूरी भी मिली थी। सड़क तैयार होने के बाद बालातड़ी की 791 आबादी लाभान्वित होगी।
इन दिनों गांव में सड़क नहीं होने से ग्रामीण खाद्यान्न सामग्री खच्चर के माध्यम से गांव तक पहुंचाते हैं। सड़क को लेकर ग्रामीण लंबे समय से मांग करते आ रहे थे। पीएमजीएसवाई ने आचार संहिता खत्म होने के बाद सड़क कटिंग का काम शुरू कर दिया है। पीएमजीएसवाई लोहाघाट के एई वीरेंद्र सिंह बोहरा ने बताया कि टॉकखंदक-बालातड़ी सड़क कटिंग का कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि 12.6 किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा।