फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   खतरे वाले 57 पेड़ों का तत्काल निस्तारण करें वन निगम

खतरे वाले 57 पेड़ों का तत्काल निस्तारण करें वन निगम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
खतरे वाले 57 पेड़ों का तत्काल निस्तारण करें वन निगम

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। निर्माणाधीन बारहमासी सड़क पर खतरों का सबब बन रहे 57 पेड़ों के निस्तारण की कार्रवाई शुरू हो गई है। वन विभाग पहले ही आपदा की जद में आने वाले पेड़ों के तत्काल निस्तारण के लिए छपान कर चुका है।


काली कुमाऊं के वन क्षेत्राधिकारी हेम चंद्र गहतोड़ी ने बताया कि एनएच 125 पर सड़क के किनारे खतरे की जद में आए 57 पेड़ों के निस्तारण के लिए वन विकास निगम को आदेश दिया गया है। बापरू आरक्षित वन क्षेत्र में एक, छींडा कंपाट नंबर 22, 23, 25 में 21 , बंतोली वन पंचायत में नौ, बापरू बंतोली दो, पम्दा वन पंचायत में आठ, गंगाली, मऊ वन पंचायत में 11 और मऊ नाप में पांच पेड़ खतरनाक स्थिति में लटके हुए हैं। वन क्षेत्राधिकारी का कहना है कि उनके द्वारा खतरे बने पेड़ों के निस्तारण की पूरी कार्रवाई कर वन निगम को निस्तारण के आदेश कर दिए गए हैं। रेंजर का कहना है कि वन निगम की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते पिछले आठ सालों के पेड़ों के निस्तारण के कार्य लंबित पड़े हैं। ऐसी स्थिति में इन पेड़ों का समय से निस्तारण होने में संदेह बना हुआ है। रेंजर का कहना है कि भविष्य में इन पेड़ों से किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर निगम जिम्मेदार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed