{"_id":"5cead745bdec2207426221fe","slug":"15588944542-tanakpur-news1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पूर्व सैनिकों ने ली संगठन की सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार पूर्व सैनिकों ने ली संगठन की सदस्यता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। असम राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन की बैठक में पूर्व सैनिकों को विभिन्न जानकारियां दी गईं। बैठक में चार पूर्व सैनिकों ने संगठन की सदस्यता ली।
रविवार को चूनाभट्टा स्थित देवभूमि बीएड कॉलेज सभागार में असम राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष सेना मेडल प्राप्त सूबेदार मेजर गोपाल दत्त शर्मा की अध्यक्षता और कोषाध्यक्ष खड़क चंद के संचालन में बैठक हुई।
बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर विचार मंथन किया गया। सूबेदार मेजर गोपाल दत्त शर्मा ने ऑल इंडिया असम राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन के जनरल सेक्रेटरी टीवी नायर के प्रयासों से असम राइफल्स पूर्व सैनिकों को ईसीएचएस सुविधाएं लागू करने में आ रही अड़चनों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जल्द इस मसले का निस्तारण हो जाएगा। संगठन के सचिव हवलदार नारायण सिंह बिष्ट ने ड्वेल कमांड (काम सेना की तरह और सुविधाएं पुलिस की) के बारे में जानकारी दी। हवलदार किशन सिंह ने असम राइफल्स के जवानों की वन रैंक वन पेंशन मांग के बारे में बताया। 51 पूर्व सैनिकों और 5 वीर नारियों ने बैठक में शिरकत की।