{"_id":"5cead6e1bdec22076d205f60","slug":"155889435410-champawat-news40","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुए डॉ. मुरारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुए डॉ. मुरारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। फतेहपुरा दाहोर गुजरात केवीएम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश चंद्र मुरारी को भारत सरकार के लाइट हाउस विभाग ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है।
लोहाघाट विकासखंड के मोत्यूराज बिशुंग निवासी डॉ. मुरारी को पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र और शील्ड दिया गया है। यह पुरस्कार उन्हें दीप स्तंभ के प्रकाश की ओर महाकाव्य की रचना के लिए दिया गया। लाइट हाउस के महानिदेशालय नोएडा में हुए सम्मान समारोह में महानिदेशक दीपक कुमार सिन्हा ने उन्हें सम्मानित किया।
सौराष्ट्र, कच्छ, मुंबई, कोचीन, लक्षद्वीप समूह, काकीकाड़ा, कोलकाता और अंडमान निकोबार द्वीप समूहों का विवरण सिर्फ अंग्रेजी भाषा में था। महानिदेशालय की अनुमति मिलने के बाद डॉ. मुरारी ने इसे राष्ट्रभाषा हिंदी में पांच विभागों में विभक्त कर दीप स्तंभ के प्रकाश की ओर महाकाव्य की रचना की। इस कार्य को करने में उन्हें 20 वर्ष लगे।
विज्ञापन
डॉ. मुरारी को सम्मान मिलने पर उनके गृह क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर उन्हें भाई एनडी मुरारी, कैलाश मुरारी, सुभाष मुरारी, महेश मुरारी, बीडी मुरारी, मनीष जुकरिया, पूर्व विधायक केसी पुनेठा, श्याम सिंह माहरा, कै. कालू सिंह करायत आदि ने बधाई दी है।
क्या है लाइट हाउस विभाग
लोहाघाट। डॉ. मुरारी ने बताया कि लाइट हाउस भारत के समुद्र के किनारे खड़े दीप स्तंभों के द्वारा जहाजों के आवागमन का संकेत देते हैं। भारत में इसके 210 दीप स्तंभ तथा 10 निदेशालय हैं।