{"_id":"58dd416f4f1c1b0b0563de73","slug":"152-km-rafting-itbp-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"152 किमी राफ्टिंग कर लौटा आईटीबीपी का दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
152 किमी राफ्टिंग कर लौटा आईटीबीपी का दल
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Thu, 30 Mar 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
हिमवीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छमनियांचौड़ स्थित आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी की ओर से महाकाली नदी में हुए 10 दिनी राफ्टिंग अभियान पूरा कर हिमवीरों का दल लौट आया है। दल के यहां पहुंचने पर हिमवीरों ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। अभियान के तहत एक-एक टीम लीडर डिप्टी टीम लीडर के अलावा 35 हिमवीरों ने 152 किमी जल मार्ग में राफ्टिंग की। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत, गंगा सफाई अभियान की जानकारी देने के साथ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर हुए।
राफ्टिंग अभियान के लीडर एसएसबी कमांडेंट आनंद सिंह यरसों ने बताया कि धारचूला से बूम तक पहली बार राफ्टिंग करने का गौरव हिमवीरों ने प्राप्त किया है। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी भानु प्रताप सिंह, रियल एडवेंचर के आशीष जोशी, मनोज भंडारी, शिवम गुरुंग आदि थे।