{"_id":"5c6303ebbdec22556768030f","slug":"151549992939-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुमलाई में सपनों की उड़ान कार्यक्रम संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुमलाई में सपनों की उड़ान कार्यक्रम संपन्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट विकासखंड के सीआरसी भुमलाई में सपनों की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं की प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर सामान्य ज्ञान, नुक्कड़ नाटक, निबंध, वाद-विवाद, कविता पाठ, समूह गान, बाल शोध आदि प्रतियोगिताएं हुईं। मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय डैंसली में हुए सपनों की उड़ान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष रेखा देवी ने किया।
शिक्षक जीवन मेहता के संचालन में हुए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सौरभ सुतेड़ी ने पहला और शिवम शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध में कोमल, सपना तनुज क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। कविता पाठ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय डैंसली, कोयाटी, गंगनौला, बलांई, नाटक में फोर्ती, गंगनौला, बलाई, वाद-विवाद में गंगनौला, फोर्ती, डैंसली पहले तीन स्थान पर रहे। वहां महेश खोलिया, किरन पंगरिया, भगवती भट्ट, दीप जोशी, चंचल बोहरा, ओम प्रकाश भट्ट, चंचल बोहरा, मनीषा, सुनीता आदि ने सहयोग किया।