{"_id":"5ba28bca867a557ff306d575","slug":"151537379274-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेज चट्टान के भूस्खलन से पूर्णागिरि धाम की पहाड़ी को भी खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेज चट्टान के भूस्खलन से पूर्णागिरि धाम की पहाड़ी को भी खतरा
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर अंग्रेज चट्टान के भूस्खलन से मां पूर्णागिरि धाम की पहाड़ी को भी खतरा हो सकता है। धाम के पुजारियों ने एसडीएम अनिल गर्ब्याल को ज्ञापन सौंपकर अंग्रेज चट्टान को काटने से पहले भूगर्भीय निरीक्षण कराने एवं सुरक्षात्मक कदम उठाने का आग्रह किया है।
मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में एसडीएम से मिले पुजारियों ने कहा कि मार्ग निर्माण करा रहे विभाग एवं कार्यदायी कंपनी द्वारा अंग्रेज चट्टान की पहाड़ी को ड्रिल और जेसीबी से काटा जा रहा है। दो दिन पहले उक्त पहाड़ी के दरकने से जहां निर्माणाधीन मार्ग बंद हो गया है, वहीं दरकी चट्टान के पूर्णागिरि धाम की पहाड़ी से सटा होने के कारण धाम की पहाड़ी के भी दरकने का खतरा बढ़ गया है। ज्ञापन देने वालों में लालमणि पांडेय, जमुना दत्त पांडेय, सुभाष पांडेय, विनोद तिवारी, दयानंद पांडेय आदि शामिल थे।