{"_id":"5ad8d5074f1c1b350a8b56a8","slug":"151524159751-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल समय में होटल ढाबों में दिखे छात्र तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल समय में होटल ढाबों में दिखे छात्र तो खैर नहीं
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने स्कूल समय में स्कूली बच्चों के होटल और ढाबों में मिलने पर संबंधित प्रधानाचार्य का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने शिक्षा अधिकारियों के साथ ही स्कूलों के प्रबंधकों को इस संबंध में सख्त दिशा निर्देश जारी किए। कहा कि ऐसी स्थिति में पकड़े गये बच्चों के अभिभावकों को तलब कर उनकी जिम्मेदारी भी तय करें।
डीएम ने शिक्षा अधिकारियों को कहा कि निजी स्कूलों में शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत प्रवेश पाने वाले बच्चों के अभिभावकों के आय प्रमाण पत्र की जांच करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि गलत आय प्रमाण पत्र के आधार पर बच्चे को प्रवेश दिलाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। इसके साथ ही प्रमाण पत्र जारी करने वाले कार्मिक को भी दंडित करें।
डीएम ने निजी स्कूलों के प्रबंधकों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि स्कूलों को व्यवसाय न बनाकर शिक्षा की उच्च गुणवत्ता बनाये रखते हुए बच्चों की बेहतरी की ओर ध्यान दें। कहा कि स्कूलों में फर्नीचर, सुशिक्षित शिक्षक-शिक्षिकाओं के न होने, पर्याप्त स्थान, खेल मैदान, एनसीईआरटी की पुस्तकों की उपलब्धता न होने संबंधी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को मानकों की अनदेखी करने वाले स्कूल का पंजीकरण समाप्त करने की कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी अधिकारी अनिल गर्ब्याल, पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल, एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, निर्मला बिष्ट, आरसी गौतम, सीईओ आरसी पुरोहित, एआरटीओ रश्मि भट्ट, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय आदि मौजूद थे।