{"_id":"5ab148524f1c1b4d0a8b5ee4","slug":"151521567826-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौन-दियूरी मोटर मार्ग का चल्थी तक मिलान करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौन-दियूरी मोटर मार्ग का चल्थी तक मिलान करें
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। दियूरी क्षेत्र के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर धौन दियूरी मोटर मार्ग को पांच किमी आगे चल्थी तक मिलान किए जाने और बेलखेत तक लिंक मोटर मार्ग बनाए जाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में सड़क न होने से बच्चों को कालेज की पढ़ाई के लिए चंपावत या टनकपुर जाना पड़ता है।
बीमार व्यक्तियों, बुजुर्गों और महिलाओं के बीमार होने पर उन्हें अस्पताल ले जाने में बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। दियूरी के सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सिंह बोहरा की अगुवाई में डीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि धौन दियूरी सड़क को चल्थी तक मिलाने के लिए दो बार सर्वे भी हो चुकी है, लेकिन अब तक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। ज्ञापन में क्षेत्र की पेयजल समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए दियूरी और नैक्याना में एक-एक हैंडपंप लगाए जाने, जीआईसी चल्थी और चल्थी अस्पताल के समीप एक-एक हैंडपंप लगाए जाने, चल्थी, दिूयरी, कठौल आदि स्थानों में राष्ट्रीय राजमार्ग में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग भी उठाई गई है।