{"_id":"5aa6bfb94f1c1ba4238b4d2a","slug":"151520877497-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रजेश, भूपेश, केवल और किशन सम्मानित होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रजेश, भूपेश, केवल और किशन सम्मानित होंगे
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। श्री मां वाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा के चार छात्रों को 16 मार्च को उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से हरिद्वार में आयोजित संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। छात्रों ने उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद देहरादून की ओर से आयोजित पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा परीक्षा में प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया था।
वर्ष 2017 की पूर्व मध्यमा परीक्षा में ब्रजेश जोशी पुत्र बालमुकंद जोशी ग्राम डुंगराकोट पाटी ने 87 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा भूपेश तिवारी पुत्र नवीन तिवारी ग्राम जखोला पाटी ने 82.40 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उत्तर मध्यमा में केवल जोशी पुत्र दीप चंद्र जोशी ग्राम बक्स्वाड़ जैंती अल्मोड़ा ने 86.60 अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा किशन चंद्र सुयाल पुत्र सुरेश चंद्र सुयाल ओखलकांडा नैनीताल ने 82.8 फीसदी अंक लाकर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। चारों छात्रों को बीते साल राज्यपाल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। संस्कृत अकादमी के सचिव गिरधर सिंह भाकुनी ने पत्र के माध्यम से यह सूचना भेजी है। महाविद्यालय के प्रबंधक दलीप सिंह चम्याल, प्राचार्य भुवन चंद्र जोशी, आचार्य कीर्ति बल्लभ शास्त्री और मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया ने छात्रों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।