{"_id":"5a773a0c4f1c1b0a7b8b50a1","slug":"151517763084-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाल ने दरोगा का चालान काटा, जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाल ने दरोगा का चालान काटा, जुर्माना वसूला
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले आम लोगों पर ही नहीं पुलिस का डंडा अब पुलिस कर्मियों पर भी चलने लगा है। शनिवार को कोतवाली के एक उप निरीक्षक को भी हेलमेट नहीं पहनना महंगा पड़ गया। कोतवाल ने इस उप निरीक्षक का चालान काट दिया। उसे सौ रुपये का जुर्माना भुगतना पड़ा।
एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल के निर्देश पर इन दिनों पूरे जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चल रहा है। राजमार्गों पर ही नहीं शहरों के आंतरिक मार्गों पर भी बगैर हेलमेट पहने वाहन दौड़ाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया है। फरवरी के चार दिनों में अकेले टनकपुर पुलिस ने ही बगैर हेलमेट वाहन दौड़ाने पर 141 लोगों के चालान काटे हैं। इसके अलावा कागजात न होने पर छह वाहनों को सीज भी किया गया है। शनिवार को वाहन चेकिंग के शिकंजे में कोतवाल का ही एक दरोगा भी फंस गया। बताया गया कि उप निरीक्षक मनोज कुमार बगैर हेलमेट पहने दोपहिया वाहन दौड़ाता मिला तो कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने इस उप निरीक्षक का चालान काट दिया। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिस कर्मी भी नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।